7 February 2026

नैनीताल के आर्शीवाद क्लब ने ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में बच्चों को बांटे बैग व पेंसिल सैट, विधायक सरिता आर्या ने की स्कूल में घोषणाएं

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। राजकीय प्राथमिक उच्च विद्यालय सिगड़ी घुग्घू में आर्शीवाद क्लब के द्वारा
बच्चों को स्कूल बैग
तथा पेंसिल सेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या थी और
विनोद आर्य जिला पंचायत अध्यक्ष के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू आगरे ने सभी अतिथि गणों का स्वागत किया।


विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत, अंताक्षरी, कुमाऊनी नृत्य इत्यादि भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
पुरस्कार वितरण विधायक सरिता आर्य के कर कमलों से हुआ । इस दौरान
विधायक ने विद्यालय को उनकी मांग के अनुसार₹ तीन लाख रुपए देने की घोषणा की।
साथ ही हरियाल प्राइमरी स्कूल को डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा की।
आर्शीवाद क्लब कि सुश्री रेखा त्रिवेदी ने मुख्य अतिथि गणमान्य अतिथियों का विद्यालय स्टाफ का और बच्चों समेत सभी का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।
आशीर्वाद क्लब में रेखा कंसल, मोनिका शाह, रेखा त्रिवेदी, वर्षा, अंजली श्रीवास्तव, मानसी गर्ग‌, गीता साह तथा निधि कंसल उपस्थित थे।
क्लब के सदस्यों द्वारा शाल उड़ा कर विधायक का स्वागत किया गया। विधायक सरिता आर्या ने आर्शीवाद क्लब की सराहना की गई।
साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू ने स्कूल के
स्टाफ तथा बच्चों की बहुत सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।
बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान प्रदर्शनी में सुंदर-सुंदर मॉडल प्रस्तुत किये।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!