7 November 2026

कांग्रेस प्रत्याशी समाजसेवी डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने तल्लीताल क्षेत्र के कृष्णापुर क्षेत्र में किया प्रचार, क्षेत्र की जनता की सुनी समस्या जीतने पर प्राथमिकता से किया जाएगा अमल-डा.सरस्वती खेतवाल

Advertisement
कांग्रेस प्रत्याशी समाजसेवी डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने तल्लीताल क्षेत्र के कृष्णापुर क्षेत्र में किया प्रचार, क्षेत्र की जनता की सुनी समस्या जीतने पर प्राथमिकता से किया जाएगा अमल-डा.सरस्वती खेतवाल

नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार समाजसेवी डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने कृष्णापुर वार्ड नंबर 11 में अपने समर्थकों के साथ प्रचार किया। डॉ सरस्वती खेतवाल ने गुफा महादेव, बिष्ट भवन, मल्ला कृष्णापुर, सिपाही धारा, हाजी चुन्नी स्टेट एवं दुर्गापुर कॉलोनी में घर घर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान युवा, बड़े, बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।

कांग्रेस प्रत्याशी समाजसेवी डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने तल्लीताल क्षेत्र के कृष्णापुर क्षेत्र में किया प्रचार, क्षेत्र की जनता की सुनी समस्या जीतने पर प्राथमिकता से किया जाएगा अमल-डा.सरस्वती खेतवाल

जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। सरस्वती खेतवाल ने सभी मतदाताओं को भरोसा दिलाया की आप लोगों के प्यार,सहयोग और समर्थन से जीत कर आऊंगी तो क्षेत्र की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण करूंगी ।कहा कि वार्डो के अलावा नगर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जनसंपर्क अभियान में हिमांशु पाण्डे, इंदर नेगी, राहुल पुजारी, महेश नेगी, अभिषेक, तनुज, सरवर खान आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।