कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने अपने समर्थकों के साथ किया प्रचार, प्रचार के दौरान जनता की सुनी समस्याएं,


नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में काग्रेस की अध्यक्ष प्रत्याशी समाजसेवी डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न स्थानों पर चुनाव प्रचार किया और कांग्रेस के पक्ष में वोट डालकर मतों से डॉक्टर सरस्वती खेतवाल को विजय बनाने की अपील की।
आज मंगलवार को


कांग्रेस प्रत्याशी डा. सरस्वती खेतवाल ने हंस निवास, सैनिकस्कूल, गोपाला सदन, धूप कोठी ओक पार्क आदि क्षेत्रों में घर घर जाकर प्रचार किया। इस दौरान मतदाताओं ने
समाजसेवी खेतवाल को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व परेशानी बताई। समस्या सुनकर खेतवाल ने उन्हें पूरा भरोसा दिलाया की उनकी पहली प्राथमिकता होगी जनता की समस्याओं को हल करना। प्रचार के दौरान खेतवाल को जनता का भरपूर प्यार व समर्थन मिल रहा है। प्रचार में
भुवन विष्ट, अनुपम कवड्वाल, रमेश पांडे, अभिषेक, किशन नेगी,
माया साह, नीमा, वीना, प्रभा, आशा, शोभा, गीता ललिता, भगवती, शीला, रमा कमला आदि महिलाएं शामिल रही।











