9 July 2026

यूकेडी की अध्यक्ष प्रत्याशी लीला बोरा ने घर से प्रचार का वीडियो किया जारी, क्षेत्र की जनता से कर रही हैं अपील

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

,

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल(उक्रांद) की अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी लीला बोरा चुनाव के समय घायल हो चुकी है। उनके पैर में फैक्चर हो गया है जिससे वह स्वयं जनता के बीच घर-घर जाकर प्रचार नहीं कर सकती हैं ऐसे में वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपना संदेश बनाकर लोगों से अपने समर्थन में वोट मांग रही हैं । कहा कि यूकेडी की प्रत्याशी एवं राज्य आंदोलनकारी लीला बोरा का चुनाव चिन्ह कप प्लेट है यह संदेश 15 वार्डों की जनता तक वीडियो के माध्यम से और कुछ कार्यकर्ताओं के जरिए घर-घर पहुंचा रही हूं। उन्होंने कहा कि मैं
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के साथ साथ वर्तमान में राष्ट्रीय मजदूर संघ की पदाधिकारी भी हूं। यूकेडी प्रत्याशी लीला बोरा ने अपील करते हुए जनता से हाथ जोड़कर विन्रम निवेदन किया है कि आने वाले 23 जनवरी को चुनाव चिन्ह कप प्लेट पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाएं और यह जीत मेरी नहीं होगी आप सभी समाज से जुड़े लोगों की जीत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!