5 February 2025

भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट की चुनावी सभा में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, सभा को किया संबोधित

0

नैनीताल। नगर पालिका नैनीताल से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट के समर्थन में पहुंचे उत्तराखंड के सीएम धामी ने श्री राम सेवक सभा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट के लिए वोट मांगे और ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भर गए।

मल्लीताल श्रीराम सेवक सभा प्रांगण में आयोजित जनसभा में सांसद अजय भट्ट ने कुमाऊनी अंदाज में लोगो को जमकर खूब लुभाया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। विधायक सरिता आर्य ने नैनीताल में हुए विकास कार्यो को गिनाया तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लोगो को अवगत कराते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार में पूरे प्रदेश में विकास कार्य किए जा रहे है। और अगर नगर पालिका नैनीताल में भी अध्यक्ष पद पर भाजपा का प्रत्याशी काबिज होगा तो नगर का भी संपूर्ण विकास होगा। उन्होंने कहा कि अगर आप लोग किसी और को अध्यक्ष चुनते हैं फिर वो पूरे पांच साल आपको केंद्र व राज्य में अपनी सरकार नही होने की बात बोल कर बरगलाने का काम करेगा। इसलिए अपना वोट भाजपा प्रत्याशी को ही दे जिससे नगर की समस्याओं का निस्तारण होगा। और विकास की गति में और तेजी आएगी।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी व भानु पंत ने किया। इस दौरान सांसद अजय भट्ट, पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक सरिता आर्य, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, अरविंद पडियार, शांति मेहरा, विमल बिष्ट, मोहित आर्य, आशीष बजाज,दयाकिशन पोखरिया, नितिन कार्की, संजय साह, रोहित भाटिया, तारा राणा, कैलाश रौतेला, कविता गंगोला, दीपिका बिनवाल, रमा भट्ट, मीरा बिष्ट, नीरु साह, विनीता पांडे, रानी साह, विक्की राठौर, विक्रम रावत, मनोज जगाती, मोहन नेगी, गजाला कमाल, भूपेंद्र बिष्ट, प्रेमा अधिकारी, विश्वकेतु, हरीश राणा, विशाल वर्मा, हेम आर्य, भुवन आर्य, प्रकाश आर्य,
विशाल वर्मा, प्रकाश आर्य, भावना मेहरा, नीतू जोशी, पूरन मेहरा, आशु उपाध्याय, डाली वर्मा, सागर आर्य, मोहित साह, अरुण कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!