26 April 2026

निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी संध्या शर्मा ने किया प्रचार, संध्या बोली जनता से झंडा बैनर देखकर ना दे वोट, काम करने व जनसेवा वाले प्रत्याशी को ही चुने,

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी संध्या शर्मा ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। प्रत्याशी संध्या शर्मा अपने समर्थकों के साथ स्टाफ हाउस क्षेत्र में प्रचार किया। कार्यकर्ताओं ने स्टॉप हाउस क्षेत्र में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी संध्या शर्मा के लिए खूब जमकर नारे लगाए संध्या तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं अबकी बारी संध्या की बारी जैसे नारे लगाए।

प्रचार के दौरान सभी लोगों का संध्या शर्मा को प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। स्टॉफ हाउस क्षेत्र की जनता ने संध्या शर्मा को विभिन्न समस्याओं से भी रूबरू कराया। संध्या शर्मा ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनता झंडा बैनर के बहकावे में ना आए और काम व जनसेवा करने वाले प्रत्याशी को ही चुने।
यदि मैं जीत कर आई तो काम भी करूंगी और जनता की सेवा में तत्पर रहकर नगर की समस्त समस्याएं को दूर कर क्षेत्र में विकास कार्यो को प्राथमिकता के साथ कराऊंगी। निर्दलीय अध्यक्ष पद की प्रत्याशी संध्या शर्मा ने मतदाताओं से आने वाली 23 जनवरी को चुनाव चिन्ह घंटी पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाने का अनुरोध किया है। संध्या शर्मा के साथ प्रचार में मोहित, अक्षय, नितिन, नवीन जोशी,अमित पांडे, फैजान, मनीष बिष्ट, दीपक कुमार, पार्वती गैडा़, कविता, भावना, रईस बख्स, वसीम खन्ना, नवीन सहित महिलाएं कार्यकर्ता शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!