नैनीताल की बेटी लेखिका काजल होंगी दिल्ली में भारतीय नारी रत्न सम्मान से सम्मानित,अंग्रेजी भाषा में लिखी गई पुस्तक “तोशाली एंथॉलजी ऑफ़ द पोएट्री” लोगों के बीच काफी हुई थी पॉपुलर

नैनीताल। नैनीताल की बेटी लेखिका काजल चौधरी को लेखन के क्षेत्र में 27 वें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 9 मार्च को नई दिल्ली में नारी रत्न सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

काजल चौधरी को पिछले वर्ष भी 26 वे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी रत्न सम्मान से दिल्ली में सम्मानित किया जा चुका है। इस बार भी यह अवार्ड काजल चौधरी को लेखन के क्षेत्र में दिया जा रहा है। काजल द्वारा अभी तक 2000 से भी अधिक हिंदी,अंग्रेजी आर्टिकल्स भारत के कई बड़े पत्र-पत्रिकाओं, समाचार पत्रों में प्रतिदिन प्रकाशित होते रहते हैं। काजल चौधरी द्वारा अंग्रेजी भाषा में लिखी गई उनकी पुस्तक “तोशाली एंथॉलजी ऑफ़ द पोएट्री” जो कि इस वक्त बहुत ट्रेंड में है, जिसे 2024 में तोशाली लिटरेचर फेस्टिवल भुवनेश्वर ओडीशा द्वारा प्रकाशित किया गया था। काजल चौधरी एक प्रकृति कवियत्री है, कई बड़े भारतीय विद्वान कवि इन्हें रोमांटिक कवित्रियों में से एक मानते हैं, अभी तक इनके द्वारा भौतिक, दार्शनिक, आध्यात्मिक, मानव और प्रकृति, प्रेम प्रसंग, बिरह ओर प्रणय जैसी कविताएं ओर कई बड़े-बड़े आर्टिकल्स बड़ी मैगजीन पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। जो लोगों के दिल को छूते हैं और मन की भावनाओं को उजागर करते हैं, कई लोग इनके आर्टिकल्स और कविताओं को पढ़कर भाव विभोर हो जाते हैं यहां तक की इनके द्वारा लिखी गई कविताएं लोगों को रोने पर भी मजबूर तक कर देती हैं, काजल चौधरी को मिल रहे इस अवार्ड के लिए उनके माता-पिता अधिवक्ता मित्रों ने अत्यधिक खुशी जाहिर की है।