27 November 2026

तल्लीताल के व्यापारी नेता योगेश भट्ट का निधन

Advertisement
तल्लीताल के व्यापारी नेता योगेश भट्ट का निधन

नैनीताल। तल्लीताल बाजार के पूर्व उपाध्यक्ष व व्यापारी नेता योगेश भट्ट का निधन हो गया है। योगेश भट्ट का कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब चल रहा था जिसके चलते उनका निधन हुआ है। जानकारी के अनुसार तल्लीताल पिछाड़ी बाजार में उनकी सस्ता गल्ला की दुकान है। उनके बड़े भाई कैलाश भट्ट भी अपनी सस्ता गल्ला की दुकान चलाते हैं। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान पिछाड़ी बाजार तल्लीताल से रानीबाग चित्रशिला घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें…