9 November 2026

नैनीताल में राज्य आंदोलनकारी मंच में चढे, पूर्व ही दिवंगत पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल व स्व.लक्ष्मी नारायण लोहनी (लच्छू) को श्रद्धांजलि अर्पित कर समारोह को छोड़ा, सांसद अजय भट्ट ने मंच से कार्यक्रम स्थगित की कर दी घोषणा

266453
Advertisement

नैनीताल। नैनीताल में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह का राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट व अन्य अतिथियों के मंच में पहुंचने से पूर्व ही दिवंगत पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल को श्रद्धांजलि अर्पित कर बहिष्कार कर दिया । मौके पर स्थिति को भांपते हुए मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने भी समारोह के समापन की घोषणा कर दी । हालांकि उसके बाद अपने संक्षिप्त वक्तव्य में उन्होंने समारोह स्थल में देरी से पहुंचने के कारण बताए ।

नैनीताल में राज्य आंदोलनकारी मंच में चढे, पूर्व ही दिवंगत पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल व स्व.लक्ष्मी नारायण लोहनी (लच्छू) को श्रद्धांजलि अर्पित कर समारोह को छोड़ा, सांसद अजय भट्ट ने मंच से कार्यक्रम स्थगित की कर दी घोषणा
नैनीताल में राज्य आंदोलनकारी मंच में चढे, पूर्व ही दिवंगत पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल व स्व.लक्ष्मी नारायण लोहनी (लच्छू) को श्रद्धांजलि अर्पित कर समारोह को छोड़ा, सांसद अजय भट्ट ने मंच से कार्यक्रम स्थगित की कर दी घोषणा
नैनीताल में राज्य आंदोलनकारी मंच में चढे, पूर्व ही दिवंगत पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल व स्व.लक्ष्मी नारायण लोहनी (लच्छू) को श्रद्धांजलि अर्पित कर समारोह को छोड़ा, सांसद अजय भट्ट ने मंच से कार्यक्रम स्थगित की कर दी घोषणा
नैनीताल में राज्य आंदोलनकारी मंच में चढे, पूर्व ही दिवंगत पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल व स्व.लक्ष्मी नारायण लोहनी (लच्छू) को श्रद्धांजलि अर्पित कर समारोह को छोड़ा, सांसद अजय भट्ट ने मंच से कार्यक्रम स्थगित की कर दी घोषणा

नैनीताल में राज्य स्थापना दिवस ऐसे मौके पर हो रहा था जब नैनीताल के चिर परिचित नाम व पृथक राज्य आंदोलन के लिये अपना घर, परिवार व जवानी खफा गए पूर्व विधायक के दिवंगत हुए 3 दिन ही हुए थे और राज्य आंदोलनकारी डॉ. जंतवाल के निधन से शोकाकुल थे । आज बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी इस समारोह में पहुंचे थे । उनकी मंशा थी कि समारोह सादगी से हो और डॉ. जंतवाल व एक अन्य वरिष्ठ आंदोलनकारी लक्ष्मी नारायण लोहनी, जिनका 5-6 दिन पहले निधन हुआ था,को श्रद्धांजलि अर्पित कर समारोह समाप्त हो । यह आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू होना था और राज्य आंदोलनकारी 10 से 11 बजे के बीच समारोह स्थल में जमा हो गए थे । फ्लैट मैदान में यह समारोह हो रहा था जहां तेज चटक धूप से वहां मौजूद लोगों के चेहरे तप रहे थे ।
लेकिन मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट,राज्य सभा सांसद दिनेश आर्य,विधायक सरिता आर्य काफी विलम्ब से समारोह स्थल में पहुंचे । मुख्य अतिथि जब मैदान में पहुंचे तो जिला प्रशासन ने उन्हें मंच में ले जाने के बजाय पंडाल के चारों ओर लगे सरकारी विभागों के स्टालों का निरीक्षण कराया और उसके बाद सांसद अजय भट्ट को मीडिया वालों ने वार्ता की । काफी समय से अतिथियों के इंतजार में बैठे आंदोलनकारियों प्रशासन के इस व्यवहार से खफा हो गए और उन्होंने कार्यक्रम को छोड़कर स्व. डॉ. नारायण सिंह जंतवाल अमर रहे के नारे लगाए और मंच में पहुंचकर माइक अपने हाथ मे लिया और कहा कि वे दो-ढाई घन्टे से अतिथियों का इंतजार कर रहे हैं जो कि गैर जिम्मेदाराना है । उन्होंने इसके बाद वहां मौजूद लोगों से 2 मिनट का मौन रखकर स्व. डॉ.जंतवाल व स्व.लक्ष्मी नारायण लोहनी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया । इस श्रद्धांजलि में अतिथिगण भी शामिल रहे । जिसके बाद अधिकांश आंदोलनकारी मंच से बाहर चले गए । सांसद अजय भट्ट ने इसके तुरंत बाद समारोह के समापन की घोषणा कर दी हालांकि उन्होंने अपने संक्षिप्त वक्तव्य में देरी से पहुंचने व स्टाल का निरीक्षण करने का कारण बताया। स्टाल का निरीक्षण प्रशासन द्वारा कराया गया ।
इस समारोह में आम जन की भागीदारी नगण्य थी । समारोह में राज्य आंदोलनकारी,कुछ स्कूली बच्चे व शिक्षक,अधिकारी कर्मचारी ही शामिल थे । भाजपा कार्यकर्ता भी आज कम संख्या में आये थे ।
इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, भावना मेहरा, जिलाधिकरी,एस एस पी,अपर जिलाधिकारी,सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत,भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन कार्की , लोकेश जोशी, समीर आर्या, मोहनपाल, हेम आर्या, प्रकाश आर्या, अंबा आर्या, सहित कई अन्य लोग मौजूद थे । समारोह का संचालन हेमंत बिष्ट,नवीन पांडे,मीनाक्षी कीर्ति कर रही थी । डॉ. जंतवाल के निधन के शोक में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं हुए।

यह भी पढ़ें…