राम लाल एंड ब्रदर्स के 125 वर्ष पूरे होने पर नैनीताल में फ़िल्म PYRE (चिता) का रहा शो हाउस फुल,

नैनीताल। फ़िल्म PYRE का निशुल्क प्रदर्शन राम लाल एंड ब्रदर्स के 125 वर्ष नैनीताल में पूर्ण होने पर आज किया गया। रामलाल ब्रदर्स के स्वामी पुनीत टंडन ने बताया कि
रामलाल ब्रदर्स के 125 वर्ष संपूर्ण होने के उपलक्ष्य में फिल्म PYRE ‘चिता’ का एक निशुल्क शो नैनीताल के सभी आम जन के लिए के लिए आयोजित किया गया। नैनीताल और हमारे राज्य का मूल मुद्दा पलायन एक बीमारी की तरह बनता जा रहा है, जो काफी वर्षों से जागृत है और बहुत बड़ा आकार ले रहा है।
उन्होंने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से एक यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि हम अपनी जड़ों से जुड़ें। आज का जो यूथ है, युवा हैं, यंगस्टर्स हैं, वे अपनी जड़ों से जुड़ें और अपने ही राज्य, अपने ही शहर और अपने ही गांव में रहकर जो कुछ कर सकते हैं, करें। इसमें अपार संभावनाएं हैं। हमें अपनी जड़ों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। आपसी जुड़ाव जो आज के परिवेश में कम होता जा रहा है वो एक बहुत बड़ा कारण है इसका अगर आपसी कनेक्ट बनेगा सम्भावनाएं चर्चा बनकर प्रकाश स्वरूप ले सकती है। इसी दिशा में आज सब को एक साथ जोड़ने का एक प्रयास किया गया। और यह संदेश बहुत सुंदरता से दिया गया है। हमारा उत्तराखंड बहुत सुंदर है और इसमें अपार संभावनाएं हैं।
जो लोग हमारे उत्तराखंड को संभाल रहे हैं, उनको यह संदेश दिया गया है और हमारे द्वारा व युवाओं द्वारा यह संदेश पहुँचाना आवश्यक है कि हम इस बीमारी से अपने को उबारेंगे और इसे जड़ से निकालकर बाहर लेकर आएंगे।
एक यंग स्टेट (युवा प्रदेश) को बुजुर्ग बनाया जा रहा है—यह कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। तथा उच्च पॉलिसी डिसीजन मेकिंग पोजीशन पर बैठे हुए लोगों को यह तय करना होगा कि इस तरफ गंभीरता से कदम उठाएं और एक स्टेट की इस संबंध में टॉप प्रायोरिटी (सर्वोच्च प्राथमिकता) की पॉलिसी बननी चाहिए।
हमारे उत्तराखंड में अत्यंत आवश्यक है कि एक सृजक प्रोएक्टिव टूरिज्म पालिसी बने जिसका की में फोकस पलायन के इस बहुत ही सीरियस मसले पर भी केंद्रित हो। अभी तक एक सही मायने में इस प्रकार की पालिसी को ना बनाया जाना बेहद निंदनीय और खेदनीय है। यह हमारी प्राथमिकता कई वर्षों पहले होनी चाहिए थी। जिससे की अनेकों इस प्रकार की उत्तराखंड की समस्याओं की निदान हो पता। जैसे की उद्धरण के तौर पर होम स्टे कॉन्सेप्ट को अगर वर्षों पहले बहुत ही प्राथमिकता से किया जाता तो पहाड़ की अत्यंत खूबसूरत अनेकों जगहों को देश विदेश तक पहुंचाया जा सकता था। इंटीरियर्स के यूथ को अगर ट्रेनिंग के द्वारा और टेक्नोलॉजी से अपने ही गांव को प्रस्तुत करने का प्रयास करने की प्रेरणा दी जाती तो ना ही अबतक इस सुंदरता से उत्तराखंड का गांव गांव प्रख्यात होता बल्कि देश को विदेशी मुद्रा से भी भर पाता। यह अनेकों में से एक ऐसा प्रयास हो सकता था। परंतु अभी नहीं बचाव किया जा सकता है लेकिन इस युवा प्रदेश की युवा शक्ति को आगे आ कर दृढ़ताँ से इस बात को रखना पड़ेगा। संभव सब है सब हो सकता है।
फिल्म PYRE 200 से ऊपर लोगों ने देखी और पूरा हाउसफुल रहा। एक बार पुनः नैनीताल की जनता का धन्यवाद, इस फिल्म में आने के लिए। तथा विनोद कापड़ी जी, जो इस फिल्म के निर्माता और डायरेक्टर हैं, उनकी तरफ से व्यक्तिगत मैसेज प्राप्त हुआ और नैनीताल के सभी लोगों को धन्यवाद दिया है। उनका प्रयास है कि आगे भी एक शो कम से कम नैनीताल में यह चले और उम्मीद है उसमें वह सफलता प्राप्त होंगी और नैनीताल के और लोग भी इस फिल्म को देख पाएंगे।
