अपर मालरोड शक्ति केंद्र सम्मेलन में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान तेज करने का किया आह्वान

नैनीताल। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नैनीताल नगर मंडल के अपर मालरोड शक्ति केंद्र में सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य विमला अधिकारी मुख्य अतिथि तथा जिला पंचायत सदस्य भवाली यशपाल आर्या मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता यशपाल आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता को भी उसकी मेहनत, समर्पण और कार्यक्षमता के आधार पर महत्वपूर्ण दायित्व मिल सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा आगामी चुनावों में विजय के संकल्प के साथ जुटने का आह्वान किया।
जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया ने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाएँ। उन्होंने जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर पूरन मेहरा, सभासद एवं शक्ति केंद्र संयोजक पूरन बिष्ट, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, शक्ति केंद्र प्रभारी विक्रम राठौर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता साह, मंडल मंत्री प्रदीप कुमार महिला मोर्चा महामंत्री मीरा बिष्ट, नीरू पुजारी, रेखा जोशी, आयुष भंडारी, बूथ अध्यक्ष मनोहर कार्की, एवं विजय कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान
सम्मेलन में संगठनात्मक एकजुटता, बूथ स्तर पर सक्रियता और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्य करने का संदेश दिया गया।
