भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर पूर्व अध्यक्ष अनुपम कबडवाल ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया उन्हें याद

नैनीताल। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर पूर्व अध्यक्ष, नगर कांग्रेस कमेटी,नैनीताल अनुपम कबडवाल ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये । इस दौरान
पूर्व अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने 109वीं जयंती पर लौह महिला स्व. इंदिरा गाँधी को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा हरित क्रांति की सुविधा, निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पूर्वी पाकिस्तान को युद्ध के जरिये अलग कर बांग्लादेश की आजादी, शिमला समझौता,सफल विदेश नीति आदि साहसिक निर्णयों के लिए कृतज्ञ राष्ट्र हमेशा आयरन लेडी को याद करेगा।
