29 November 2026

कमिश्नर को दिया ज्ञापन, कहाजनगणना के दौरान शिक्षकों को विद्यालय कार्य से किया जाए मुक्त,

372037
Advertisement
कमिश्नर को दिया ज्ञापन, कहाजनगणना के दौरान शिक्षकों को विद्यालय कार्य से किया जाए मुक्त,


नैनीताल। जनगणना कार्य के दौरान शिक्षकों को विद्यालय कार्य से पूर्णतः मुक्त किए जाने की मांग को लेकर शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने आज कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत से भेंट कर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि 1 दिसम्बर से शुरू हो रहे जनगणना के द्वितीय चरण में प्रगणक को घर-घर जाकर 40 प्रश्नों की जानकारी पी.ई. ऐप पर दर्ज करनी है। विद्यालय कार्य के साथ इस राष्ट्रीय कार्य को करना संभव नहीं है। इससे न पढ़ाई हो पाएगी, न जनगणना शुद्ध होगी।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि दूरस्थ गाँवों में आजकल जाड़ों में भारी दिक्कतें होती हैं। सुबह-शाम ठंड, कोहरा और जंगली जानवरों का भय और आवागमन की परेशानी के बीच विद्यालय के साथ-साथ जनगणना का कार्य करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। दीपक रावत ने शिक्षकों की इस समस्या की व्यवहारिकता को समझते हुए जल्द ही इस संदर्भ में शिक्षकों की कार्यमुक्ति का आदेश निकालने का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन देने वालों में उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, जिला मंत्री एल. डी. पाठक राजकीय शिक्षक संघ से गिरीश चन्द जोशी अध्यक्ष (नैनीताल) डी. एन. भट्ट (जिला मंत्री ) जूनियर हाई स्कूल, कविता कपकोटी जिला उपाध्यक्ष (नैनीताल) एवं सुनीता भट्ट आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें…