विदेशों में एलुमनी को जोड़ने की पहल कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट के निर्देशन में हुई शुरू,

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के विदेशों में एलुमनी को जोड़ने की पहल कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट के निर्देशन में शुरू कर दी गई है । महासचिव प्रो ललित तिवारी ने बताया कि विदेश में कार्य कर रहे कुमाऊं विश्वविद्यालय के एलुमनी युवाओं के लिए प्रेरणा बने तथा अपने अनुभव का लाभ उन्हें दे सके। इसके लिए सार्थक पहल की जा रही है । उक्त के आलोक में चेयरमैन एवं सीईओ एलारा कैपिटल लन्दन राज भट्ट को एलुमनी सेल इंटरनेशनल चैप्टर का अध्यक्ष बनाया गया है । राज भट्ट ने 1983 में परिसर से बी कॉम पूर्ण किया तथा बाद में सी ए करने के बाद इंग्लैंड गए ओर एलारा कंपनी शुरू की ।राज भट्ट ने एलुमनी सेल की 51000 रुपया देने की घोषणा भी की । शीघ्र ही अन्य एलुमनी को भी जोड़ा जाएगा । इस अवसर पर संयोजक प्रो संजय पंत , एलुमनी वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी ,डॉ रितेश साह ,डॉ विजय कुमार ,डॉ महेंद्र राणा , डॉ गगन होती आदि शामिल रहे ।
