20 June 2026

स्वर्गीय नंदन सुयाल के घर पहुंचे यशपाल आर्य व संजीव आर्य ,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


भवाली। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं पूर्व विधायक नैनीताल संजीव आर्य ने  भवाली पहुंचकर,
कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष पीसीसी सचिव स्व. नंदन सुयाल के आवास पहुंचकर शोक व्यक्त कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान परिवार को दुख सहन करने की सांत्वना दी।
श्री आर्य ने कहा स्वर्गीय सुयाल बहुत ही सामाजिक एवं  एक नेक  इंसान थे। उन्होंने लगातार  40 वर्षों तक कांग्रेस  पार्टी की सेवा की।


वह बहुत ही साइलेंट कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को अपनी सेवा देते आए। उन्होंने कहा वह भले ही आज इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन हमेशा हमेशा  हमारे दिलों में रहेंगे।इस दौरान पूर्व विधायक संजीव आर्य, ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट, कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खष्टी बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष  दयाल  आर्य
,पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज आर्या, जिला उपाध्यक्ष सुजान रजवार, नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल, जिला अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ हरेंद्र कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष पंकज बिष्ट,महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शांति तिवारी, मनोज तिवारी, मोहन आजाद सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!