12 March 2026

निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी संध्या शर्मा ने दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं को लेकर किया जबरदस्त प्रचार, समर्थक हाथ में घंटी बजाते हुए चुनाव चिन्ह का कर रहे प्रचार

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी संध्या शर्मा ने अपना चुनाव प्रचार जबरदस्त कर दिया है। प्रत्याशी संध्या शर्मा अपने समर्थकों के साथ आयरपाटा क्षेत्र में प्रचार किया। कार्यकर्ताओं ने आयारपाटा क्षेत्र में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी संध्या शर्मा के लिए खूब जमकर नारे लगाए संध्या तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं अबकी बारी संध्या की बारी जैसे नारे लगाए।
संध्या शर्मा के कार्यकर्ता घंटी बजाते हुए क्षेत्र में प्रचारकर रहे हैं।


सभी लोगों का संध्या शर्मा को प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। आयारपाटा क्षेत्र की जनता ने संध्या शर्मा को विभिन्न समस्याओं से भी रूबरू कराया। संध्या शर्मा ने उन्हें भरोसा दिलाया और कहा कि आप सभी के प्यार और समर्थन से जीत कर आई तो वह इस समस्या का प्राथमिकता के साथ पूरा करूंगी ।


निर्दलीय अध्यक्ष पद की प्रत्याशी संध्या शर्मा ने मतदाताओं से आने वाली 23 जनवरी को चुनाव चिन्ह घंटी पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाने का अनुरोध किया है। संध्या शर्मा के साथ प्रचार में मोहित, अक्षय, नितिन, नवीन जोशी,अमित पांडे, फैजान, मनीष बिष्ट, दीपक कुमार, पार्वती गैडा़, कविता, भावना, रईस बख्स, वसीम खन्ना, नवीन सहित महिलाएं कार्यकर्ता शामिल रहे l

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!