12 March 2026

निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी दीपा मिश्रा को बड़े बुजुर्गों का मिल रहा है आशीर्वाद, घर- घर जाकर मांग रही है वोट,

0
naini-public
pine-crest

नैनीतालl नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी दीपा मिश्रा अपने समर्थकों के साथ घर-घर पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है।

अध्यक्ष प्रत्याशी दीपा मिश्रा अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क कर मतदाताओं से वोट मांगे। चुनाव तिथि नजदीक आते ही दीपा मिश्रा का चुनाव प्रचार दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहा है वह दो बार की पूर्व सभासद भी रह चुकी हैं l दीपा मिश्रा ने कहा कि वह चुनाव जीत कर आएंगी तो नगर क्षेत्र में विकास के साथ-साथ क्षेत्र की जन समस्याओं को प्राथमिकता के साथ पूरा कराएंगी। दीपा मिश्रा को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। दीपा मिश्रा ने हरी नगर, धोबी घाट, तल्लीताल बाजार आदि क्षेत्रों में प्रचार किया। प्रत्याशी दीपा मिश्रा के साथ प्रचार के दौरान समर्थकों ने खूब जमकर नारे भी लगाए।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!