8 July 2026

हरी नगर वार्ड से सभासद प्रत्याशी शिक्षित शीतल कटियार ने प्रचार में झोंकी ताकत,सभी धर्मों का मिला समर्थन, मांगे वोट

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में हरि नगर वार्ड से सभासद पद की शिक्षित योग्य एवं कर्मठ उम्मीदवार शीतल कटियार ने अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रचार के दौरान शीतल कटियार मतदाताओं से चुनाव चिन्ह केतली पर मोहर लगाने की अपील करते हुए बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद ले रही हैं।

सभासद प्रत्याशी शीतल कटियार ने प्रचार के दौरान मतदाताओं से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन किया है कि आने वाली 23 जनवरी को चुनाव चिन्ह केतली पर मोहर लगाकर अपना प्यार और समर्थन के सहयोग से भारी मतों से विजय बनाएं। यह जीत मेरी नहीं बल्कि वार्ड की जनता की जीत होगी। मेरे द्वारा वार्ड को नंबर वन वार्ड का दर्जा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी। आपका एक कीमती वोट वार्ड के विकास में कार्य आएगा यह मेरा पक्का वादा है। शीतल कटियार ने क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ डोर टू डोर प्रचार करने में जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!