7 July 2026

श्री मां पाषाण देवी मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान जारी, आज अंतिम दिन मंगलवार को होगी बाबा नीम करौली की प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा, श्रद्धालुओं को बटेगा मालपुए का प्रसाद

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। ठंडी सड़क स्थित श्री मां पाषाण देवी मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत मंदिर को बिजली की मालाओं से भव्य सजाया गया है। आज मंगलवार 21 जनवरी को धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन बाबा नीम करौली महराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि नीम करौली बाबा जी की प्रतिमा नैनीताल मैं स्थापित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को प्रातः पूजन, अखंड रामायण पाठ की समाप्ति के पश्चात बाबा जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पूजन, हवन पूर्णाहुति आदि धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न किये जायेंगे। अपरान्ह एक बजे से नौ कन्या पूजन के पश्चात श्री मां का समिष्ट भंडारा प्रारम्भ किया जायेगा। इस प्रतिमा को श्री मां पाषाण देवी मंदिर के समीप हनुमान वाटिका में स्थापित किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन बाबा को मालपुए का भोग लगाया जायेगा। पुजारी जगदीश भट्ट ने सभी भक्त जनों से अनुरोध किया है कि भंडारे का प्रसाद ग्रहण अवश्य करें और बाबा का प्रसाद जरूर प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!