2 March 2026

कांग्रेस के मैनेजमेंट ने जिताया चुनाव, भाजपा के सीएम पुष्कर सिंह धामी और विधायक सरिता आर्या का नहीं चला कोई जादू भाजपा प्रत्याशी हारे

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नैनीताल भवाली व भीमताल के कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव में पूर्व विधायक संजीव आर्य के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी। इस जिम्मेदारी को चुनावी रणनीति और मैनेजमेंट के जरिए पूर्व विधायक संजीव आर्य ने नैनीताल से समाजसेवी डॉक्टर सरस्वती खेतवाल को ऐतिहासिक जीत दिलवाई और कांग्रेस पार्टी को नैनीताल में मजबूत करा है। उधर भवाली से कांग्रेस के पंकज आर्या व भीमताल से कांग्रेस की सीमा टम्टा को भी जीत दिलाई है। पूर्व विधायक संजीव आर्य ने नगर के समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत सरस्वती खेतवाल कि नहीं बल्कि सभी कार्यकर्ताओं की जीत है जिन्होंने टिकट मिलने से लेकर मतदान तक कार्यकर्ताओं ने एक जुटता दिखाई और खेतवाल दीदी को चुनाव लड़ाकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है उसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।
भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट के चुनाव में कई कमियों के कारण भाजपा को नगर पालिका चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। हार की कमी का सबसे पहले मैनेजमेंट का ठीक ना होना,कार्यकर्ताओं में एक जुटता ना होना साथ ही भीतरघात भी चुनाव का हार बताया जा रहा है। क्योंकि भाजपा को मात्र 4188 वोट मिले है। भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट के चुनाव प्रचार में
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चुनाव प्रचार के लिए नैनीताल पहुंचना पड़ा। उन्होंने चुनावी सभा में कई वादे किए। सीएम के चुनावी वादे भी काम नहीं आए ना ही क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या का भी जनता के बीच कोई जादू नहीं चल सका। जनता ने भाजपा पर विश्वास न कर कांग्रेस पर विश्वास जताया जिससे नैनीताल, भवाली व भीमताल में कांग्रेस की प्रत्याशी जीते हैं।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!