13 September 2026

सेंट जॉन्स विद्यालय में बच्चों ने मनाई होली, बच्चों को मुख्य अतिथि कविता गंगोला ने वितरित की पिचकारियाँ

0
pine-crest

नैनीताल । नगर के प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स विद्यालय में आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली उत्सव।
विद्यालय परिसर में रंगों के पर्व होली का उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हें- मुन्ने बच्चों ने हर्बल रंगों का उपयोग करते हुए जमकर मस्ती की जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा कार्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत रंगों की खुशियों के साथ हुई, जहां विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता रावत द्वारा बच्चों को पिचकारियाँ वितरित की गईं।


इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं एवं दौड़ों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता बच्चों को कविता गंगोला द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनकी प्रतिभा की सराहना की गई। पूरे परिसर में उत्सव का वातावरण देखने को मिला और सभी ने मिलकर होली की खुशियाँ साझा कीं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कविता गंगोला रही जो कि नगर की प्रसिद्ध समाजसेविका हैं। उन्होंने बच्चों को होली के महत्व के बारे में बताया और आपसी प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे का संदेश दिया।
विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया और सभी ने मिलकर रंगों के इस पावन पर्व को आनंदपूर्वक मनाया।इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट,ज्योति त्रिपाठी,अनीता बोरा, आशा जोशी, विक्रम सिंह रावत,किरन मेर, लता फर्त्याल, रुचि साह, पल्लवी जोशी, हर्षिता आर्या, किरन रतूड़ी,तुलसी, पूनम एवं समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!