3 March 2026

निर्दलीय प्रत्याशी रही संध्या शर्मा अब नेता नहीं बल्कि हैं समाजसेविका,बीडी पांडे में मरीज को किया भर्ती और की सेवा, पिलाया जूस

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी संध्या शर्मा ने सभी मतदाताओं का आभार जताया उन्होंने कहा कि चुनाव में हार जीत तो होती रहती है लेकिन मैं समाज सेवा के लिए हर समय तैयार हूं जब भी किसी को मेरी आवश्यकता पड़ती है मैं उसके लिए दिन-रात खड़ी हूं।

संध्या शर्मा चुनाव के नतीजे के बाद से अब समाज सेवा की कढ़ी में जुड़ गई है उन्होंने मानवता निभाते हुए उन्होंने एक बीमार व्यक्ति को बीडी पांडे चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया। भर्ती मरीज की संध्या शर्मा ने उसकी सेवा की और अपने स्तर से जूस भी पिलाया। संध्या शर्मा ने कहा कि अब वह समाज सेवा कर लोगों की मदद करना चाहती हैं। संध्या शर्मा जल्दी ही अपना एक कार्यालय खोलेंगी उसमें शहर की समस्या से लेकर लोगों की जन समस्याओं को सुना जाएगा और उसका निस्तारण करने के लिए काम किया जाएगा। संध्या शर्मा अब एक नेता नहीं बल्कि लोगों के बीच रहकर समाज सेविका के रूप में काम करेंगी।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!