3 March 2026

समाज सेविका और नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल नेमरीज को तीन बोतल ओ नेगेटिव रक्त का इंतेजाम कराकर मरीज की बचाई जान, भर्ती मरीजों का जाना हाल-चाल,समाज सेवा नहीं छोडूंगी रहूंगी हमेशा तत्पर- डॉ सरस्वती खेतवाल

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। धर्म से बढ़कर मानवता व समाज सेवा का काम किया है। यह साबित कर दिखाया कांग्रेस की प्रत्याशी रही नगर पालिका अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक मतों से विजय हुई समाज सेविका डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने।
हुआ यूं कि 7 नंबर क्षेत्र के दीपक कुमार की बहिन की तबीयत खराब हो जाने के कारण बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल सीधे-सुबह दौड़े दौड़े अस्पताल पहुंच गई।

खेतवाल को उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि दीपक कुमार की बहन को चार बोतल ओ नेगेटिव रक्त की सख्त आवश्यकता है। जिस पर दीपक कुमार ने एक बोतल रक्त की व्यवस्था स्वयं कर दी और तीन बोतल रक्त

समाजसेविका डॉ सरस्वती खेतवाल व एक कदम अच्छाई की ओर के संस्थापक अभिषेक मुल्तानियां ने अपने स्तर से पूरी कर मरीज की जान बचाई है। इसके बाद एक मरीज की तबीयत और खराब होने पर उसको अस्पताल में इलाज करवाया। इसके बाद उन्होंने वार्ड में भर्ती सभी मरीजों का हाल-चाल जाना। इसे कहा जाता है कि दिल से समाजसेवा करना। चुनाव जीतने के बाद भी डॉ सरस्वती खेतवाल
अस्पताल में मरीजों के साथ उनकी मदद करते हुए घंटों अस्पताल में रह रही हैं। डॉ सरस्वती खेतवाल ने कहा कि मैं समाज सेवा को नहीं छोडूंगी। समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!