4 March 2026

नैनीताल में गाय की बछिया के साथ किया कुकृत्य, व्यापारी नेताओं ने 48 घंटे में कुकृत्य करने वाले की गिरफ्तारी की मांग, गिरफ्तारी नहीं होने पर कोतवाली का किया जाएगा घेराव

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। मल्लीताल स्थित गौशाला में बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक गाय की बछिया के साथ पैर बांधकर कुकृत्य करने का मामला सामने आया है। शहर में गाय की बछिया के साथ कुकृत्य की सूचना मिलते ही मल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन नेगी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा व महामंत्री त्रिभुवन फर्त्याल आदि ने व्यापारी समाज एवं नैनीताल की जनता इस कुकृत्य की घोर निन्दा करती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं ने कोतवाली जाकर इसकी शिकायत दर्ज की है। मल्लीताल कोतवाल को
इस धूषित कार्य करने वालों की यथाशीघ्र 48 घण्टे में गिरफ्तार किया जाने का अनुरोध किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 48 घंटे में
कुकृत्य करने वाले की गिरफ्तारी न होने की स्थिति में कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया जायेगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन कि होगी।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!