4 March 2026

नैनीताल में गाय की बछिया के साथ कुकृत्य करने वाला निकला नशेड़ी युवक, हुआ गिरफ्तार

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। मल्लीताल स्थित गौशाला में हुई गाय की बछिया के साथ घिनौनी वारदात में शामिल नशेड़ी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि 2 दिन पूर्व रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक गाय की बछिया के साथ पैर बांधकर कुकृत्य करने का मामला सामने आया तो शहर के व्यापारी समाज ने घोर निंदा करते हुए मल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन नेगी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा व महामंत्री त्रिभुवन फर्त्याल ने कोतवाली जाकर इसकी शिकायत दर्ज की शिकायत के बाद शाम को मुकदमा दर्ज हो गया। व्यापारी नेताओं ने मल्लीताल पुलिस को
इस धूषित कार्य करने वालों की यथाशीघ्र 48 घण्टे में गिरफ्तार किया जाने की चेतावनी भी दी थी कि
कुकृत्य करने वाले की गिरफ्तारी न होने की स्थिति में थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया जायेगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन कि होगी।
कोतवाली पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुखविर की सूचना पर देव जाटव पुत्र रघुवर उर्फ रग्घू जाटव निवासी गाड़ी पड़ाव को पुलिस ने मेट्रोपोल के खंडहर से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!