29 October 2026

विकसित भारत की नींव रखने वाला बजट -आशीष बजाजआम बजट में मध्यम वर्ग को राहत,

विकसित भारत की नींव रखने वाला बजट -आशीष बजाजआम बजट में मध्यम वर्ग को राहत,
pine-crest


नैनीताल।भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आशीष बजाज ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो आम बजट पेश किया इस इस बजट में मध्यम वर्ग को काफी राहत दी गई है। उन्होंने इसे विकसित भारत की नींव रखने वाला बजट बताया। इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है । उन्होंने कहा कि इस बजट से देश में निवेश को बढ़ावा मिलेगा, इस बजट में गरीब और किसानों का कल्याण है और वंचितों का सम्मान है। नारी शक्ति व मध्यम वर्ग का उत्थान समाहित है यह बजट विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला है यह बहुत ही संतुलित और विकास को गति देने वाला बजट है । उन्होंने जन कल्याण बजट के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण का आभार व्यक्त किया।आशीष बजाज ने कहा की 12 लाख की इनकम तक आम आदमी को कोई टैक्स नहीं देना है उन्होंने कहा कि इससे मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

error: Content is protected !!