23 July 2026

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल रहा चैंपियन

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल।अन्डर 14 बास्केटबॉल प्रतियोगिता नैनीताल मोटर्स द्वारा प्रायोजित एवं जिला खेल विभाग नैनीताल एवं एन टी जी एवं डी.एस.ए.द्वारा आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में फाइनल मैच में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने बिरला विद्या मंदिर स्कूल को
31-29 से हराया।


बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आज  फाइनल मुकाबले में तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ने सेन्ट जोसफ़ कालेज को 33-14 अंकों से हराया।
दोनों टीमों को पुरस्कार नैनीताल मोटर्स के सी.इ.ओ भूपेश अग्रवाल ने  व विशिष्ट अतिथियों में डीएसए के महासचिव अनिल गडिया, उपसचिव भुवन बिष्ट,उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मुखर्जी निर्माण,  मनोज साह, आर एस रैना को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सवऀश्रेष्ठ खिलाड़ी  सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के अरनव थापा, एवं भारतीय शहीद सैनिक विद्या लय के  रक्षन जलाल को 1000/- महिना 1 वर्ष के लिए नैनीताल मोटर्स की तरफ से दिया जा रहा है।
प्रतियोगिता के निणाऀयक हरीश चौधरी, विनोद कनारी, हरीश जोशी स्कोरर राजीव गुप्ता ,हेमंत राणा, फरदीन रहे। उदघोषक नवीन  पाण्डेय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!