11 May 2026

नैनीताल में महिला होली 2 मार्च को,स्वांग बनो पुरस्कार पाओ, पांच होलियार होंगे सम्मानितअमित साह को बनाया कार्यक्रम का संयोजक,

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष ज्योति ढौंढियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 2 मार्च को होने वाली क्लब की महिला होली के संदर्भ में चर्चा की गई। क्लब द्वारा इस बार महिला होली को भव्य रूप से बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि इस बार अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ और हल्द्वानी आदि से महिला होल्यारों को आमंत्रित किया जाएगा। क्लब की सचिव दीपा पांडे ने बताया महिला होली का आयोजन 2 मार्च को एक बजे से होटल सेंट्रल माल रोड में किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए अमिता साह को संयोजक, दीपा पांडे एवं आभा साह को सहसंयोजक बनाया गया है। अध्यक्ष ज्योति ढौंढियाल ने बताया कि इस बार क्लब द्वारा पहली बार फूलों की होली खेली जाएगी। साथ ही विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जो महिलाएं स्वांग बनकर आएंगी उनको पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही पांच महिला होल्यारों को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में विनीता पांडे, गीता शाह, रानी शाह, मीनाक्षी कीर्ति, डॉ पल्लवी, जीवंती भट्ट, हेमा भट्ट, सीमा सेठ, मंजू बिष्ट, डॉ प्रगति जैन, कविता त्रिपाठी, प्रेमा अधिकारी, मीनू बुधलाकोटी, दीपिका बिनवाल, रमा भट्ट, रमा तिवारी, कंचन जोशी, लीला राज, अमिता शेरवानी, जया वर्मा, ज्योति वर्मा, मधुमिता, पुष्पा कांडपाल, दया कुंवर सविता कुलौरा, कविता गंगोला, दीपिका राना आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!