27 June 2026

नैनीताल में 6 मार्च महिला जुलूस से शुरू होगी फोटोग्राफी प्रतियोगिता,मोबाइल के एक क्लिक से जीत सकते हैं पुरस्कार, जल्दी करें और प्रतियोगिता में करें अपनी भागीदारी सुनिश्चित

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए पुरस्कार जीतने का अवसर श्री रामसेवक सभा की 29वें फागोत्सव में दिया जा रहा है। इसमें किसी भी शहर का
कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल से फोटो खींचकर प्रतियोगिता में शामिल हो सकता है। प्रतियोगिता में₹200 एंट्री फीस रखी गई है।
प्रायोजक कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक और श्री राम सेवक के सहयोग से होली में फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। फोटोग्राफी प्रतियोगिता के संयोजक हिमांशु जोशी ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी 6 मार्च से 15 मार्च छलडी तक की सर्वश्रेष्ठ फोटो खींचकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार साढ़े सात हजार, द्वितीय पुरस्कार 5000 और तृतीय पुरस्कार₹3500 का दिया जाएगा। इसके अलावा एक-एक हजार के चार सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। 6 मार्च से ही प्रतियोगिता शुरू हो जाएगी इसलिए जल्दी करें और तैयारी करें मोबाइल के एक क्लिक में खींचे फोटो और जीते पुरस्कार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!