27 June 2026

नैनीताल की कविता गंगोला को सशक्त एकता उधोग व्यापार मंडल उत्तराखंड में महिला मोर्चा जिला महामंत्री कि मिली बड़ी जिम्मेदारी,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। सशक्त एकता उधोग व्यापार मंडल उत्तराखंड की प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा की संस्तुति पर सशक्त एकता उधोग व्यापार मंडल जिला महिला महामंत्री के पद पर नैनीताल से कविता गंगोला व हल्द्वानी से कविता हालदर को जिला महिला मोर्चा महामंत्री नियुक्त किया गया और हल्द्वानी मुखानी संगठन की अध्यक्ष के रूप में कंचन रौतेला को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गया है ।
प्रदेश अध्यक्ष लाखन निगल्टिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा मात्र शक्ति का व्यापार मंडल उत्तराखंड को बढ़ाने में अहम योगदान है।
प्रदेश महामंत्री भुवन भट्ट ने कहा कि व्यापार में महिलाओं की भागीदारी अतिआवश्यक है महिलाओं से संगठन को और मजबूती मिलेगी और उत्तराखंड में व्यापारी महिलाओं को नया आयाम मिलेगा। इस दौरान
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव चंदन बिष्ट,जिला प्रभारी मंजू साह, मंजू भट्ट, जिला संयोजक संजय बिष्ट, राहुल जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तरूण वानखेड़े, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!