26 October 2026

गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज भवाली में धूमधाम से मनाया गया एनसीसी दिवस

pine-crest

भवाली। गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज भवाली में एनसीसी दिवस की 75वीं वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कैडेटों ने एनसीसी के महत्व पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम में कैडेट मोनिका, माही, अनुज और मनीषा ने एनसीसी में एकता और अनुशासन पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खष्टी बिष्ट ने किया। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज, भूमियाधार के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र कांडपाल तथा सैनिक गौरव भट्ट व स्थानीय लोगों सहित पूर्व कैडेट उपस्थित थे।

गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज भवाली में धूमधाम से मनाया गया एनसीसी दिवस
गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज भवाली में धूमधाम से मनाया गया एनसीसी दिवस
गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज भवाली में धूमधाम से मनाया गया एनसीसी दिवस

कार्यक्रम में श्री कांडपाल ने कैडटों से राष्ट्र के लिए हमेशा तैयार रहने का आवाह्न किया। वहीं  खष्टी बिष्ट ने एनसीसी के महत्व को समझाते हुए कैडेटों को राष्ट्र प्रेम तथा कर्तव्यों की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। सैनिक गौरव भट्ट ने सेना के अनुशासन पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए कैडेट माही, सलोनी, तपिश, सूरज, रितिका, करण, मयंक, इशिका, विक्रम, तरुण, कमल नवनीत, मोनिका, अनुज, मनीषा, हिमांशु, अभिषेक, अमित,नीमा, नेहा,अनमता को सम्मानित किया गया। वर्ष 2023 के लिए श्रेष्ठ कैडट का पुरस्कार सीनियर अंडर ऑफिसर अनुज टम्टा को दिया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अरुण कुमार जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा एनसीसी के महत्व और विद्यालय में अनुशासन के महत्व पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर अनेक कैडेट व पूर्व कैडटों ने अपने विचार रखे तथा वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में ए.एन.ओ प्रवक्ता भगत सिंह नेगी भी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का संचालन नेहा रैकवाल और अनमता अंसारी ने किया।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!