21 June 2026

नैनीताल पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल के निवास पर जमकर महिलाओं ने खेली होली, किया डांस,होली की मस्ती रही विभिन्न जगहों पर देखें वीडियो

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। नगर में होली का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। होली का त्योहार को प्रेम और भाईचारे के साथ गले मिलकर पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल का टीका लगाकर बधाई दी। जू रोड स्थित आचार्य नरेंद्र देव राष्ट्रीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिलाओं ने जमकर होली खेली इस दौरान महिलाओं ने होली गीतों पर खूब जमकर डांस किया और एक दूसरे को रंग भी लगाया।

संस्थान के संचालक चंदन अधिकारी और ममता अधिकारी के निवास पर खूब जमकर महिलाओं ने डांस किया। इधर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल के निवास पर जमकर महिलाओं ने खूब डांस किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष खेतवाल और डीसी खेतवाल ने सभी महिला होलियारों को टीका लगाया और होली की बधाई दी। उधर विनीता पांडे व दीप पांडे के निवास पर महिलाओं ने खूब जमकर डांस किया और होली के रंगों में डूबी रही। इसके अलावा पूर्व सभासद प्रेमा अधिकारी के निवास पर भी होली का आयोजन किया गया इस दौरान महिला पुरुषों ने होली गीतों का ठुमके लगाए। उधर तल्लीताल डांठ पर पर्यटकों स्थानीय लोगों ने जमकर होली खेली और होली गीतों पर खूब जमकर डांस किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!