नैनीताल में भाजपा ने मजबूत की पकड़, स्नो व्यू शक्ति केंद्र में संपन्न हुई बूथ स्तरीय बैठक

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल नगर मंडल द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत स्नो व्यू शक्ति केंद्र की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की एवम् दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।
बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की ताकत उसका बूथ स्तर का मजबूत संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सक्रियता से करना चाहिए।
बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी कृपाल सिंह बिष्ट, शक्ति केंद्र पालक तुलसी कठायत , बूथ की संयोजक पूर्व सभासद तारा राणा , जे.आर. बिष्ट, पदम सिंह , भगवती जोशी , दुर्गा बिष्ट, चित्रा बिष्ट , भावना , दीक्षा , नरेश कुमार जोशी , हेम चंद्र , रेनू कंवर , सुमन पंत , शाकंबरी भंडारी, चम्पा खेखाड़ी , पुष्पा बिष्ट , मोहिनी बिष्ट , शांति रावत , माया बिष्ट , भगवत फुलारा , सुभाष जोशी , हीरा सिंह बिष्ट , श्रीराम, नन्दन सिंह बोरा , उदय सिंह बिष्ट , लता तिवाड़ी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया।
उल्लेखनीय है कि नैनीताल नगर मंडल के 9 शक्ति केंद्रों में से 8 शक्ति केंद्रों की बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।













