19 September 2026

एकॉर्न बाई ओकवुड स्कूल में नन्हें मुन्ने बच्चों ने किये विभिन्न योग आसनयोग केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की है कला-प्रधानाचार्या आशा

0
pine-crest


नैनीताल। ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ पर एकॉर्न बाई ओकवुड स्कूल में नन्हें मुन्ने बच्चों ने योग कर सबका मन मोह लिया। स्कूल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक के साथ मनाया गया। सभी बच्चों ने सबसे पहले हल्के व्यायाम किए। इसके बाद विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन और भुजंगासन जैसे विभिन्न आसनों का सुंदर प्रदर्शन किया। शारीरिक योग के साथ-साथ बच्चों को अनुलोम-विलोम प्राणायाम और ध्यान (मेडिटेशन) का भी अभ्यास कराया गया, जिससे पूरा माहौल शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।


इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या आशा आर्या ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की कला है। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से मुक्त रहने और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के लिए इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!