28 June 2026

बेतालघाट के उप कोषाधिकारी जोशी हुए सेवानिवृत,नैनीताल कोषागार परिवार ने आयोजित किया विदाई समारोह,मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा ने प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। जिला मुख्यालय नैनीताल स्थित कोषागार में उप कोषाधिकारी वेतालघाट के पद पर तैनात सुरेश चन्द्र जोशी के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विदाई समारोह में सुरेश चन्द्र जोशी द्वारा कोषागार में की गई निरंतर 40 वर्ष की सेवाओं की सराहना की गई व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा द्वारा सुरेश चन्द्र जोशी की कार्यकुशलता व निपुणता तथा वाद सम्बन्धी प्रकरणों के यथासमय निस्तारण किये जाने हेतु सराहना की गई। समारोह में

सेवानिवृत्त सहायक कोषाधिकारी मनोज साह, सेवानिवृत्त सहायक कोषाधिकारी आनन्द प्रकाश, सेवानिवृत्त कोषाधिकारी भूपेन्द्र सिंह बिष्ट तथा कोषागार परिवार के
रणजीत सिंह नेगी, रितेश मेहरा, पूजा पडलिया खुल्ने, नीतू आर्या, बसंत जोशी, पूजा कन्याल, जय भारती, कमल सुनौरी तथा सुनील रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!