28 June 2026

नैनीताल की आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा हुई सम्मानित,महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाने को लेकर मिला शर्मा को यह अहम सम्मान,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र के द्वारा सोमवार को नैनीताल में आदिवासी जनजाति के रहन. सहन और उनके उत्थान विषयक दो दिवसीय संगोष्ठी में आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष व समाजसेवी आशा शर्मा को महिला सशक्तिकरण सम्मान. 2025 से सम्मानित किया गया।


बता दें यह सम्मान कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत और हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश राजेश टंडन द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में कई विभूतियों ने भाग लिया। आशा फाउंडेशन द्वारा लगातार पिछले 5-6 वर्षों से चला रही महिलाओं के प्रति कार्य के तहत अध्यक्ष आशा शर्मा को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा किए गए। महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के तहत यह सम्मान दिया गया। समारोह में आशा शर्मा ने बताया कि उनके लिए यह सम्मान
बहुत अहम है क्योंकि महिलाओं को जागरूक करने का लगातार गांव. गांव में जाकर कार्य किया जा रहा है फिर चाहे वह स्वास्थ्य के प्रति कैंसर को लेकर हो या उनके अधिकारों के प्रति हो या फिर महिलाओं के दायित्वों के प्रति हो सभी को लेकर आशा फाउंडेशन द्वारा
लगातार यह मुहिम पहाड़ के दूर दराज के क्षेत्र में जारी है। इस मौके पर आशा शर्मा ने महिला अध्ययन केंद्र की डायरेक्टर प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा समेत प्रोफेसर किरण तिवारी और प्रोफेसर ललित तिवारी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!