2 February 2026

नैनीताल में पहुंचे जगतगुरु श्रीगुप्तचार्य डॉ स्वामी सच्चिदानंद महाराज, पुलिस के साथ हुई झड़प, बोले-अब संत समाज मंदिर में बैठकर घंटा नहीं बजाएगा सड़कों पर आकर अपने हिंदुओं को करेगा जागृत करने का काम

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नैनीताल में नाबालिक बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ अब संत समाज में भी आक्रोश बढ़ने लगा है वृंदावन से नैनीताल पहुंचे हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव जगतगुरु श्रीगुप्तचार्य डॉ स्वामी सच्चिदानंद ने नैनीताल में नाबालिक के साथ हुई घटना का विरोध किया। इस दौरान सच्चिदानंद अपने समर्थकों के साथ नैनीताल स्थित मस्जिद तक जाने की जिद में अड़े रहे। इस दौरान पुलिस समर्थकों के साथ जमकर धक्का मुक्की हुई और डॉ सच्चिदानंद इस दौरान सड़क में गिरने के बाद घायल भी हो गए। जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन के बीच नैनीताल में माहौल तनावपूर्ण हो गया था।
इस दौरान सच्चिदानंद ने कहा हम मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपना भाई मानते थे यही कारण है कि आज हमने भाईचारे का परिणाम देख लिया। कहा यह लोग जिहादी मानसिकता के लोग हैं इनका उद्देश्य केवल अपनी जनसंख्या बढ़कर भारत पर कब्जा करने का है। कहा हम उनके उद्देश्य की पूर्ति नहीं होने देंगे। भारत लगातार कई खंडों में बट चुका है। जिसे अब एक करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि नैनीताल की इस दुखद घटना की बात सुनकर कश्मीर से नैनीताल इस घटना का विरोध करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम ने हमें मर्यादा में रहना सिखाया अब हम इन लोगों को मर्यादा में रहना सिखाएंगे।
इस दौरान जगतगुरु श्रीगुप्तचार्य डॉ स्वामी सच्चिदानंद ने कहा भगवान श्री राम ने हम लोगों को मर्यादा में रहने का पाठ सिखाया अब समय आ गया है कि देश मैं इन समुदाय के लोगों को मर्यादा में रहने का पाठ सिखाया जाए अब पूरे भारत को शुद्ध करने का समय आ गया है। यात्रा श्रीनगर से शुरू होकर नैनीताल पहुंची है। अब संत समाज मंदिर में बैठकर घंटा नहीं बजाएगा सड़कों पर आकर अपने हिंदुओं को जागृत करने का काम करेगा। कहा नैनीताल में नाबालिक बच्ची के साथ घटना हुई है उसे बच्चों की जिम्मेदारी अब संत समाज की है उसके भरण पोषण और पढ़ाई का खर्चा संत समाज उठेगा।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!