12 May 2026

नैनीताल में पुलिस, पीएसी और केंद्रीय एजेंसियों ने निकाला फ्लैग मार्च

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नैनीताल में उपजे विवाद के बाद शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में विभिन्न स्थानों पर पुलिस पीएसी और केंद्रीय एजेंसियों के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च मल्लीताल, खड़ी बाजार, चीना बाबा, मोहनको होते हुए माल रोड से तल्लीताल गांधी चौक तक पहुंचा। फ्लैग मार्च वापस मालरोड से होते हुए कोतवाली पहुंचा। इस दौरान एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चंद्र, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, अपर जिला अधिकारी विवेक राय,सीओ प्रमोद साह, सुमित पांडे समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!