2 February 2026

नैनीताल के बिरला विद्या मंदिर मेंआठवें कॉर्बेट-पंत-पियर्स वार्षिक कॉनक्लेव का हुआ भव्य शुभारंभ,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। बिरला विद्या मंदिर, नैनीताल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित आठवें कॉर्बेट-पंत-पियर्स वार्षिक कॉनक्लेव 2025 का विधिवत शुभारंभ विधिवत रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। इस प्रतिष्ठित साहित्यिक और सांस्कृतिक आयोजन का उ‌द्घाटन विद्यालय के पूर्व छात्र, प्रख्यात लेखक व अनुवादक अशोक पांडे, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, कॉनक्लेव के क्यूरेटर प्रणब मुखर्जी, समित टिक्कू, डायरेक्टर दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी, अश्विनी सारश्वत, निदेशक बीजीबीज ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स, हल्द्वानी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

यह आयोजन विद्यालय परिसर में तीन दिनों तक चलेगा और विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों का केंद्र रहेगा।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कॉर्बेट पंत पियर्स कॉनक्लेव विद्यालय की समृद्ध परंपरा का अभिन्न अंग है और यह अपने आठवें पड़ाव तक पहुँच गया है। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों को साहित्य और कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कॉनक्लेव में कविता पाठ, सामान्य ज्ञान, नाटक मंचन, वाद-विवाद, और आर्ट इंस्टालेशन जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, देश भर से अठारह विद्यालयों से आए लगभग 150 विद्यार्थी इस आयोजन में प्रतिभाग कर रहे हैं।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अशोक पांडे ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को साहित्य की शक्ति और इसके सामाजिक प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि साहित्य केवल शब्दों का खेल नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने अपने बिरला विद्या मंदिर नैनीताल में विद्यार्थी जीवन के अनुभव भी साझा किए। कॉनक्लेव के क्यूरेटर प्रणब मुखर्जी ने कॉनक्लेव की थीम और इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
तीन दिन तक चलने वाले इस कॉनक्लेव में सभी प्रतिभागी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने दम खम का परिचय देंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के वित्त एवं लेखा मैनेजर संजय गुप्ता, उप-प्रधानाचार्य राकेश मोलाशी, शिक्षक दीपक पांडे, जतिन ग्रोवर, ब्रजेश पांडेय, अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!