2 February 2026

भारतीय सेना के  शौर्य को नैनीताल में किया गया नमन,  सिंदूर में हुए सर्जिकल स्ट्राइक से खुश भाजपाइयों ने नैनीताल में किया मिष्ठान वितरण

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। देश की आन, बान और शान और भारतीय सेना के उत्साहवर्धन के लिए नगर के भाजपाइयों ने जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे और किया मिष्ठान वितरण।

आज बुधवार को बड़ा बाजार, नैनीताल में भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि आज जब *देश मज़बूत नेतृत्व के हाथों में है,* तब सेना का हौसला भी सातवें आसमान पर है। *बीते दस वर्षों में भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से कई बार सिद्ध किया है* कि वह देश की सीमाओं की रक्षा में पूर्णतः सक्षम है और अब किसी भी चुनौती का मुँहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह समर्थ है।
कल रात्रि हुई *सर्जिकल स्ट्राइक* ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब सहन नहीं करेगा। देश की सैन्य क्षमता पहले से कहीं अधिक मजबूत हो चुकी है और अब हर दुश्मन को उसके दुस्साहस की भयंकर कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि
यह कार्यक्रम केवल एक मिष्ठान वितरण नहीं, बल्कि उन वीरों के प्रति हमारा समर्पण है, जिनकी बदौलत हम निश्चिंत जीवन जी रहे हैं। सभी कार्यकर्ता मिलकर भारतीय सेना को सलामी दें  और उनका मनोबल ऊंचा करें । इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, हरीश राणा, युवराज, भुवन जोशी, अतुल पाल, आनंद बिष्ट, राहुल नेगी, मनोज, शैलेश बिष्ट, भारत सिंह मेहरा, निखिल बिष्ट, कैलाश मिश्रा, विकास जोशी, गोविंद सिंह, कन्हैया लाल गुप्ता, मोहित साह ,मीरा बिष्ट आदि शामिल रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!