11 May 2026

नैनीताल में मदर्स डे 11 मई को ,ज्योति ढौंढियाल बनी संयोजक, डॉ प्रगति जैन को बनाया गया सहसंयोजक

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष आभा साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 11 मई को राज्य अतिथि गृह में होने वाले मदर्स डे के अवसर पर मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम पर चर्चा की गई ।कार्यक्रम की सफलता के लिए ज्योति ढौंढियाल को संयोजक एवं डॉ प्रगति जैन को सहसंयोजक नियुक्त किया गया।

क्लब की सचिव सरिता त्रिपाठी ने बताया मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में शहर की पांच संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय मेरी मां मेरा संसार रखा गया है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल होंगी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल करेंगी । कार्यक्रम संयोजक ज्योति ढौंढियाल ने शहर की सभी महिलाओं से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कार्यक्रम 1 बजे से राज्य अतिथि गृह में आयोजित किया जाएगा । बैठक में संस्थापक अध्यक्ष हेमा भट्ट, कोऑर्डिनेटर रानी शाह ,विनीत पांडे, रमा तिवारी, कविता त्रिपाठी आदि महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!