2 February 2026

सभासद मनोज साह जगती ने आउट सोर्सिंग कर्मियों व पालिका स्थायी कर्मियों को वेतन दिए जाने की मांग को लेकर दिया पत्र

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नगर पालिका परिषद के अयारपाटा वार्ड के सभासद मनोज साह जगाती ने नगर पालिका के स्थायी व आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन समय पर न दिये जाने पर रोष जताया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पालिका के अधिशासी अधिकारी, अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपकर मामले में त्वरित कार्रवाई करने की गुजारिश की है। जगाती ने कहा है कि नगर पालिका द्वारा तीन टोली में 03 मूल पार्किंग जिला प्रशासन की 02 (शत्रु सम्पत्ति) में स्वंय के द्वारा रूपये वसूले जा रहे हैं जिससे नगर पालिका की आय में बढ़ोत्तरी हो रही है और कर विभाग से भी अच्छी खासी नगर पालिका की आय है। उसके बाद भी कर्मचारी को वर्तमान तक दो माह का वेतन नहीं मिला है। जिस कारण पालिका कर्मचारियों की वित्तीय हालात
काफी दैयनीय हो गयी है। कई कर्मचारियों की ब्याज खोरों से भी व्याज में 10 प्रतिशत ब्याज में रूपये लेने पड़े हैं। जिससे कर्मचारियों की वित्तीय हालात खाफी खराब हो चुकी है। कई लोगो ने बैंकों से लोन भी लिये है जिस कारण वह लोन की किस्तें नहीं चुका पा रहे है। किस्ते न भरने के कारण सिविल खराब हो रही है एवं बैंक द्वारा नोटिस दिए जा रहे हैं।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!