27 June 2026

नैनीताल के समाजसेवी विमल चौधरी बने उत्तराखंड ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। नगर के समाज सेवी विमल चौधरी को उत्तराखंड ओलंपिक संघ का उपाध्यक्ष बनने पर
जिला मुख्यालय नैनीताल के भाजपाईयों, खेल प्रेमियों व स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।
विमल चौधरी के उपाध्यक्ष बनने से नैनीताल के सभी स्थानीय निवासियों और खेल प्रेमियों में एक खुशी की लहर है, कहा कि विमल चौधरी के मार्गदर्शन में स्थानीय युवाओं के साथ-साथ पूरे प्रदेश भर के युवाओं को खेलों के प्रति आगे बढ़ने के लिए एक अच्छा अवसर मिलेगा। कहा कि विमल चौधरी छात्र जीवन से ही एक अच्छे टेबल टेनिस के खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने अपने छात्र जीवन में कुमाऊं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर किया और वह वर्तमान में साइकलिंग फेडरेशन के ऑल इंडिया उपाध्यक्ष हैं।

उनके ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष बनने पर आनंद सिंह बिष्ट, दया किशन पोखरिया, अरविंद सिंह पडियार, संतोष कुमार, डॉ दीपक मेलकानी, डॉ. मोहित सिंह रौतेला, विकास जोशी, नगर मंत्री हरीश सिंह राणा, मोहित लाल शाह, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश नैनवाल ने उनके आवास पर जाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!