10 February 2026

स्व. एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट की स्मृति में द्वितीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आज से हुई शुरू, प्रतियोगिता का पहला मैच वंश साह ने जीता,

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। न्यू क्लब नैनीताल के तत्वाधान में द्वितीय गोविंद सिंह बिष्ट एडवोकेट स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता न्यू क्लब में आयोजित हुई।


शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन स्व. गोविंद सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी देवकी बिष्ट द्वारा किया गया। उद्घाटन से पूर्व स्व. गोविंद सिंह बिष्ट के पुत्र अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता उच्च न्यायालय राजीव बिष्ट ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को खेलों की तरफ प्रोत्साहित करते हुए समाज में नशे की प्रवृत्ति को रोकना है।


प्रतियोगिता  का पहला मैच वंश साह और मानव जोशी के मध्य खेला गया। जिसमें वंश साह ने 11–8, 11–7 के अंतर से मैच जीता।
निर्णायक शैलेश साह रहे।
इस दौरान चंदन बिष्ट, रजत टंडन, दिव्यांशु साह, चेतन बिष्ट, डॉ मनोज बिष्ट, उमेश त्रिपाठी, दिग्विजय साह, गीता बिष्ट, नीतू साह, आकांक्षा साह, नंदिनी लाल, पारुल बिष्ट, हिमानी बिष्ट, हितेश साह, कार्तिक जयशंकर, मनमोहन सावंत, उदय बिष्ट, अवनीश उपाध्याय, हरीश राणा आदि उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!