5 November 2026

नोएडा के पर्यटकों की अकड़ ही ले गई मल्लीताल पुलिस चौकी, चौकी के सामने एक स्कूटी युवक से हुआ था बवाल, पुलिस से भी की बदतमीजी,

नोएडा के पर्यटकों की अकड़ ही ले गई मल्लीताल पुलिस चौकी, चौकी के सामने एक स्कूटी युवक से हुआ था बवाल, पुलिस से भी की बदतमीजी,
pine-crest

नैनीताल। मल्लीताल पुलिस चौकी के सामने नोएडा के पर्यटकों ने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी संख्या UP16 ED 8009 से खड़ी स्कूटी पर टक्कर मार दी, टक्कर मारने के बाद पर्यटकों की अकड़ इतनी ज्यादा थी कि स्कूटी सवार युवक से भिड़ने लग गए। जैसे मामला बड़ा तो भीड़ जमा हो गई। पर्यटकों ने पुलिस के साथ भी बदतमीजी शुरू कर दी जिस पर पुलिस ने एक्शन लिया और पर्यटक युवकों को धकेलते हुए पुलिस चौकी ले आई।

नोएडा के पर्यटकों की अकड़ ही ले गई मल्लीताल पुलिस चौकी, चौकी के सामने एक स्कूटी युवक से हुआ था बवाल, पुलिस से भी की बदतमीजी,

जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना, स्कूटी युवक ने आरोप लगाया कि पर्यटकों ने गाड़ी के अंदर से गोली मारने की धमकी थी जिस पर उसका पारा गर्म हो गया था। बाद में पुलिस ने पर्यटकों की गाड़ी से शीशों में ‌चढी़ काली फिल्म को उतारा और गाड़ी की तलाशी भी ली। इसके बाद नोएडा के दोनों पर्यटकों का 500-500 और स्कुटी युवक का 250 रुपए का 81 पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई कर दोनों को हिदायत देकर छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!