7 November 2026

मामा की कार को लेकर नैनीतालआया युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, पुलिस ने पीछा करके पकड़ा और की कार सीज

IMG-20231209-WA0113
Advertisement


नैनीताल। शनिवार को इंडिया होटल के समीप तल्लीताल पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था मल्लीताल से खतरनाक तरीके से आ रही लाल रंग की अल्टो कार संख्या यूके 04 E1375 को रोका गया। वाहन चालक ने कार रोकने की जगह खतरनाक तरीके से आगे को भाग गया। पुलिस ने डांठ पर रोकना चाह लेकिन वहां से भी वह भाग खड़ा हुआ। चीता मोबाइल हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा, एसआई अंजुला जाॅन और कांस्टेबल चनीराम ने कार का पीछा करते हुए उसे दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि कार चालक भवाली का रहने वाला है वह अपने मामा की कार को ले आया था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस न होने के कारण पुलिस से डर कर भाग रहा था। पुलिस ने बताया कि संबंधित एमबी एक्ट की धाराओं में कार को सीज कर दिया गया है।