4 May 2026

टोल बूथ पर पहले दिन के ट्रायल पर बार-बार लगता रहा जाम, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति भी फंसे जाम में , लोगों ने कहा पुरानी जगह शिफ्ट हो टोल बूथ

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। जिला प्रशासन व नगर पालिका द्वारा लेक ब्रिज टोल बूथ को पुरानी जगह से नई जगह शिफ्ट करने को लेकर पहले दिन के ट्रायल में ही बार-बार लोअर मालरोड में जाम लगता रहा। वीकेंड होने पर सैलानियों के वाहन आने से टोल कर्मी से टोल नहीं देने को भी बहस करते नजर आए जिससे पीछे वाहनों का लंबा जाम लगता गया। बाद में टोल देने के बाद वाहन आगे बड़ा। ऐसे कई मामले आते हैं और सड़क संकरी होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है।

शाम को 4:00 के बाद वाहनों का जाम लगा हुआ था इसी बीच हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति भी जाम में फंस गए पुलिस की मदद से वाहनों को आगे बढ़ाया गया उसके बाद न्यायमूर्ति का वाहन मल्लीताल की ओर चल पड़ा। बता दें पहले दिन ही हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति का वाहन भी फंस गया और दिनभर कई बार लगे जाम से लोगों को काफी दिक्कतें हुई। जाम में फंसे लोगों का कहना है कि टोल बूथ को पुरानी जगह ही स्थानांतरित किया जाए। यदि टोल बूथ स्थानांतरित नहीं होता है तो इसी तरह जाम लगा रहेगा तो मालरोड की यातायात व्यवस्था भी चरमरा जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!