25 July 2026

शेरवानी हिलटॉप होटल के महा प्रबंधक समेत दर्जनों कर्मचारियों ने माल रोड में लगाया झाड़ू और कि साफ सफाई,नगर में दिया स्वच्छता का संदेश

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित शेरवानी हिलटॉप होटल के महाप्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा के नेतृत्व में होटल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माल रोड में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया।

इस दौरान कर्मचारियों ने रोड में कूड़ा करकट को एकत्र कर उठाया और उसे निस्तारण किया। इस दौरान महाप्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी हमारे संस्थान के कर्मचारियों ने स्वच्छ नैनीताल के तहत माल रोड में अभियान चलाकर लोगों को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सफाई रखना हम सबका भी कर्तव्य है और हम सबको अपने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ रखना चाहिए। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भी एक संदेश मिलेगा। नैनीताल पर्यटन नगरी है और यहां देश-विदेश से पर्यटक भ्रमण पर आते हैं । सफाई अभियान में होटल के महा प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा,प्रबंधक जीवन बिष्ट, दिनेश पालीवाल, मदन सिंह, दीवान सिंह, कुंदन चंद, नवीन, दीपेंद्र राणा, हरीश भट्ट, बलवंत सिंह, अभिनव, कुंदन सिंह समेत दर्जनों कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!