5 November 2026

सिकाई स्टेट ओपन कराटे चैम्पियनशिप में शानाया ने किया शानदार प्रदर्शन,शानाया भीमताल के समाजसेवी एवं व्यापारी नेता अखिलेश सेमवाल की है पुत्री

सिकाई स्टेट ओपन कराटे चैम्पियनशिप में शानाया ने किया शानदार प्रदर्शन,शानाया भीमताल के समाजसेवी एवं व्यापारी नेता अखिलेश सेमवाल की है पुत्री
pine-crest

नैनीताल। हरमन माइनर स्कूल, भीमताल में आयोजित 8वीं सिकाई स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में नैनीताल जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में उधम सिंह नगर दूसरे और देहरादून तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए करीब 300 प्रतिभागियों ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरमन माइनर स्कूल की प्रधानाचार्या महिमा भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रतियोगिता का सफल संचालन सिहान हिमांशु कुलेठा और अनीता बोरा के नेतृत्व में औरौ फाउंडेशन, सिकाई उत्तराखंड एवं हरमन माइनर स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हैंसी नरेंद्र चौहान रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सिकाई ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप, उत्तराखंड में भीमताल, नैनीताल के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी अखिलेश सेमवाल की सुपुत्री शानाया सेमवाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

सिकाई स्टेट ओपन कराटे चैम्पियनशिप में शानाया ने किया शानदार प्रदर्शन,शानाया भीमताल के समाजसेवी एवं व्यापारी नेता अखिलेश सेमवाल की है पुत्री

यह उपलब्धि शानाया की कठोर मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है, साथ ही आपके परिवार के संस्कारों और निरंतर समर्थन का भी सजीव चित्रण करती है।
शानाया ने न केवल अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। हम सबको आप पर गर्व है और
भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं आपकी सफलता का यह सिलसिला यूं ही जारी रहे और आप नई ऊंचाइयों को निरंतर स्पर्श करें।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!