4 November 2026

रोहित ने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव

रोहित ने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
pine-crest

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के डीएसबी परिसर स्थित हिंदी विभाग के प्रतिभाशाली छात्र रोहित सिंह रौतेला ने पहले ही प्रयास में UGC-NET (Lectureship) परीक्षा उत्तीर्ण कर एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि अपने नाम की है।
रोहित ने यह सफलता प्रो.शिरीष कुमार मौर्य ( विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग) के मार्गदर्शन में प्राप्त की। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय विशेष रूप से अपने पिता राजेंद्र सिंह रौतेला एवं माता लता रौतेला , बड़े भाई डॉ. मोहित रौतेला को दिया है। जिन्होंने उन्हें निरंतर प्रोत्साहित किया और अध्ययन में मार्गदर्शन प्रदान किया।
रोहित मूल रूप से अल्मोड़ा जनपद के धौलादेवी ब्लॉक के नौगांव चलनीछीना के निवासी हैं। उनके पिता राजेंद्र सिंह रौतेला एवं माता लता रौतेला ने बेटे की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।
रोहित को इस उपलब्धि के लिए परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, हिंदी विभाग के प्रो.शिरीष कुमार मौर्य,प्रो.चंद्रकला रावत,डॉ.शशि पांडेय,डॉ.शुभा मटियानी,डॉ.मेधा नैनवाल, डॉ.मथुरा इमलाल,डॉ.दीक्षा सहित विश्वविद्यालय परिवार ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!